Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KUSHINAGAR NEWS: युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित मा सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत मा विधायक खेल स्पर्धा विधान सभा पडरौना का दो दिवसीय प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ जिला स्टेडियम रविन्द्र नगर घुस में हुआ । मुख्य अतिथि पडरौना के लोकप्रिय विधायक मनीष जायसवाल जी रहे तथा विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय रहे ।कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । तत्पश्चात प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आदित्य चंद द्वारा मुख्य को बुके देकर स्वागत किया गया तत्पश्चात जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद, जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य लोगों को बुके और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।
तत्पश्चात् विधायक जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर एथेलेटिक्स 800मीटर दौड़ का शुभारंभ किया गया जिसमें विशाल यादव प्रथम ,प्रदीप जायसवाल द्वितीय तथा आदित्य उपाध्याय तृतीय स्थान पर रहे ।बालिका वर्ग में लक्ष्मी यादव प्रथम ,कुमारी सलोनी द्वितीय, तथा अमृता सोनी तृतीय स्थान पर रहे ।विधायक जी द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं टीशर्ट पुरस्कार के रूप में दिया गया । विधायक जी द्वारा केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में योगी सरकार की डबल इंजन की सरकार की खेलो के प्रति मंशा और क्षेत्र में खेल विकास की बढ़ रही आयोजनों को सराहना की गई । तत्पश्चात जिला अध्यक्ष जी द्वारा बताया गया कि मोदी जी के कार्यकाल में पहले सांसद खेल महोत्सव के तर्ज पर अब पहली बार माननीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन हो रहा है। तत्पश्चात आयोजक आदर्श जी द्वारा आए हुए अतिथियों को धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र नारायण पांडेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शशिप्रभा सिंह बी ओ हाटा , ऋषिकेश यादव बी ओ खड्डा,अनिल कुमार मिश्र जी प्रदेश चयनकर्ता एथेलेटिक्स,अरविंद सिंह प्रधानाचार्य उदित नारायण इंटर कॉलेज,मृगेंद्र राव ,विशाल राव ,पवन कुमार खेल अनुदेशक,शहीद अनवर व्यायाम शिक्षक, हिमांशु ,अजय ,विनीत, अरुण, पंकज यादव कुश्ती कोच, बृजेंद्र कुशवाहा ,जितेंद्र , बीरेंद्र आदि लोग उपस्थित थे।