Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

एड्स से लड़ाई जागरूकता से ही जीती जा सकती है: विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा
KUSHINAGAR NEWS: विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सोमवार को एसटीएनटी नर्सिंग इंस्टीट्यूट, भठहीं खुर्द फाजिलनगर द्वारा भव्य एड्स जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा एवं जितेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज नारायनपुर कोठी के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार सिंह ने विद्यालय के मुख्य गेट से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली पकहा मार्ग स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय, बघौचघाट चिकित्सालय, नारायनपुर बाजार से होती हुई पुनः इंटर कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने एड्स के प्रति जागरूकता को अत्यंत आवश्यक बताया। कहा कि एड्स कोई सामाजिक कलंक नहीं, बल्कि जागरूकता और सावधानी से पूरी तरह रोकी जा सकने वाली बीमारी है। युवा प्रशिक्षु जिस संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ समाज को जागरूक कर रहे हैं, वह सराहनीय है। यही नए भारत की असली शक्ति है। आगे कहा कि एसटीएनटी नर्सिंग संस्थान भठहीं इस क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा को नई दिशा दे रहा है। संस्थापक सुभाष प्रसाद त्रिपाठी और प्रबंध निदेशक उद्भव त्रिपाठी का योगदान निस्संदेह प्रेरणादायक है। प्रधानाचार्य दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि एड्स से लड़ाई केवल दवा से नहीं, बल्कि जागरूक समाज से जीती जाती है। प्रशिक्षुओं को विधायक ने उनके प्रशंसनीय प्रयासों के लिए धन्यवाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में थाना प्रभारी चौराखास अजय कुमार पटेल, आलोक चौबे, रामायण सिंह, राजेश मौर्य, बनारसी शर्मा, राजेश कुशवाहा, विनोद कुमार शर्मा, संजय कुमार सिंह, मनफूल निषाद, मनोज यादव, अनीता सिंह, पूनम चौरसिया, ज्योति चौधरी, अंचल मौर्य, अर्चना शर्मा, कुसुम यादव, लक्ष्मी मद्धेसिया, रमेश सिंह पटेल, पंकज कुमार शर्मा, रिंकू पटेल सहित शिक्षक, छात्र-छात्राओं मौजूद थे।