Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

अच्छे कार्य करने वाले होते हैं सम्मानित – सुधीर राव
KUSHINAGAR NEWS: उत्तर प्रदेश में SIR के तहत मतदाता सूची को ठीक करने का काम तेजी से चल रहा है. चुनाव आयोग भी इस प्रक्रिया पर अपनी नजर बनाए हुए है. इन सब के बीच यूपी में SIR के काम में जुटे BLO को सम्मानित किया जा रहा है ये वो BLO है जिन्होंने SIR के तहत 100 फीसदी काम पूरा कर लिया है. आपको बता दें कि कसया तहसील क्षेत्र के कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा भैसही के बुथ संख्या 90-91 पर एसआईआर के कार्य में लगे कर्मचारियों को सोमवार को भाजपा नेता व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने सम्मानित किया जिसमें बीएलओ रीजवान उल्लाह अंसारी व दुधनाथ रहे एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है कि वह जाकर बीएलओ को सहयोग करें और कहीं कोई गड़बड़ी हो तो जिला प्रशासन को इसकी जानकारी मुहैया करायें. अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित कर मनोबल बढ़ाने का काम किया जा रहा है ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव का कहना है कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के काम को समय पर पूरा करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है और इसी क्रम में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग भी हो रही है. और उनसे सहयोग की अपील की गई है, ताकि बीएलओ के काम में वह सहयोग करें और किसी भी तरह की नकारात्मक स्थिति न पैदा हो सके.उन्होने कहा कि उन बीएलओ को सम्मानित किया जा रहा है जिन्होंने 100% एसआईआर का काम पूरा कर लिया है लेकिन उन जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है. जो एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण काम में लापरवाही बरत रहे हैं,