Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: बुंदेलखंड राज्य गठन की मांग को लेकर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को झांसी–ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा के कार्यालय पहुंचा और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ‘बुंदेलखंडी’ के आवाहन पर दिया गया।प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से कहा कि संसद के आगामी शीत सत्र में बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की मांग को मजबूती से उठाया जाए। ज्ञापन में क्षेत्र के लम्बे समय से चले आ रहे जल संकट, बेरोजगारी, पलायन और विकास कार्यों की उपेक्षा जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि इन समस्याओं का स्थायी समाधान केवल अलग राज्य के गठन से ही संभव है। ज्ञापन सौंपते समय क्षेत्रीय संयोजक राजू बुक सेलर, अंकुर दीक्षित, क्षेत्रीय महामंत्री ज्ञानेश्वर कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। समिति ने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी सांसदों को क्रमवार ज्ञापन सौंपा जा रहा है, जिसमें उनसे शीत सत्र में राज्य निर्माण का मुद्दा उठाने की अपील की गई है। समिति का कहना है कि जनभावना बुंदेलखंड राज्य के पक्ष में है, और अब नेताओं को स्पष्ट राजनीतिक कदम उठाने चाहिए। समिति ने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में यह आंदोलन और गति पकड़ेगा। कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों से लगातार संवाद कर समर्थन जुटाएंगे, ताकि बुंदेलखंड की आवाज दिल्ली तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।