एडी बेसिक को महिला शिक्षकों ने तलवार व पगड़ी भेंट की,पदभार ग्रहण करने की दी  शुभकामनाएं

JHANSI NEWS: रिक्त चल रहे मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक के पद पर संतोष कुमार देव पांडेय ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया इससे पूर्व वह बाराबंकी में  बीएसए के पद पर कार्यरत थे । सोमवार को उन्होंने कार्यालय में पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर महिला शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष सुलोचना मौर्य के निर्देशन में प्रदेश की संगठन मंत्री संगीता सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर पदभार ग्रहण करने की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें महारानी लक्ष्मीबाई का प्रतीक चिन्ह तलवार व पगड़ी भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात के दौरान एडी बेसिक से महिला शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की तथा जनपद में शिक्षा की स्थिति में सुधार के लिए उनसे सहयोग की अपेक्षा की इसके साथ ही महिला शिक्षिकाओं की तमाम समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। प्रतिनिधि मंडल की समस्त शिक्षिकाओं को शिक्षा में सुधार हेतु किए जाने वाले हर कार्य में सहयोग करने का मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक संतोष कुमार देव पांडेय ने आश्वासन दिया। इस मौके शिक्षिका किरन लता, प्रीति चौरसिया, रीता सोलंकी, दीपा रायकबार आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *