पड़ोस के विपक्षी पर गाली गलौच व धमकी का आरोप, शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे के रसूलपुर की एक महिला का आरोप है कि पड़ोस का एक विपक्षी उसको व उसकी बहू को गाली गलौच कर झगड़े पर आमादा होकर धमकी देता है , पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है । सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे के वार्ड नं चार रसूलपुर निवासी राजकुमारी पत्नी रूपचन्द्र ने मंगलवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पड़ोस का एक विपक्षी सोमवार की रात आठ बजे के करीब नशे की धुत होकर घर में चढ़कर उसको व उसकी बहू मोनी देवी को गाली गलौच कर धमकी देने लगा , राजकुमारी का आरोप है कि एक वर्ष पहले विपक्षी ने उसके पति के साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया था । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *