Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हाजी अवैस हसन ने मंझनपुर विधानसभा के नगर पंचायत करारी सहित कई गांवों का भ्रमण कर वहां एसआईआर फॉर्म से जुड़ी समस्याओं का जायज़ा लिया। उन्होंने ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में एसआईआर फॉर्म भरने को लेकर भारी अव्यवस्था है, जिसके चलते आम नागरिक घंटों लाइन में लगकर परेशान हो रहे हैं। श्री हाजी ने मौके पर मौजूद लोगों की समस्याओं का समाधान कराया और उन्हें फॉर्म सही ढंग से भरने के लिए जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर ग्रामीणों में स्पष्ट जानकारी नहीं है, जिसके कारण कई लोगों का फॉर्म गलत भर जा रहा है और उन्हें बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।उन्होंने भाजपा सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि यह सरकार एसआईआर के नाम पर ग्रामीणों के वोट काटने की साजिश कर रही है। उन्हें पता है कि मतदाता पुराना रिकार्ड नहीं दे पाएंगे, ऐसे में जिनका नाम 2003 की वोटर सूची में नहीं दिखेगा, उन्हें वोट लिस्ट से बाहर किया जा सकता है। इससे हजारों मतदाता अपने मताधिकार से वंचित हो जाएंगे।उन्होंने आगे कहा कि जनता पहले ही एसआईआर फॉर्म की जटिलताओं से परेशान है। तहसील और ब्लॉकों पर भीड़ बढ़ रही है, महिलाएं-बुजुर्ग घंटों लाइन में खड़े हैं और शासन-प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट मार्गदर्शन नहीं है। हाजी अवैस हसन ने भरोसा दिलाया कि हर नागरिक के साथ समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता खड़ा है और खड़ा रहेगा। हम किसी का भी वोट कटने नहीं देंगे।