जिला प्रोबेशन अधिकारी की तत्परता से बचाई गई नाबालिग बच्चियों की ज़िंदगी

कोतवाली सदर और हुसैनगंज थाना क्षेत्र में रोके गए 2 बाल विवाह

FATEHPUR NEWS: जिला प्रोबेशन अधिकारी ऋषान्त कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 30 नवम्बर 2025 को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर मिली सूचना के बाद जिले में बाल विवाह रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में जिला बाल संरक्षण इकाई व चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम ने पुलिस के सहयोग से कोतवाली सदर और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से दो नाबालिग बच्चियों का विवाह रोका गया। दोनों बालिकाओं को बाल कल्याण समिति, फतेहपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया और विधिक कार्रवाई की गई। परिजनों से शपथ पत्र भी लिया गया कि बालिकाओं की शादी उनके बालिग होने के बाद ही की जाएगी। इसके साथ ही विवाह समारोह में मौजूद लोगों को भी बाल विवाह जैसी कुप्रथा के नुकसान और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। टीम ने अपील की है कि जनपद में कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तुरंत 1098 पर सूचित करें। जिला प्रशासन ने गेस्ट हाउस संचालकों, धर्मशाला संचालकों और धार्मिक धर्मगुरुओं से भी सख्त अपील की है कि विवाह से पहले जोड़े की उम्र की पुष्टि अवश्य करें। यदि किसी प्रतिष्ठान में बाल विवाह की जानकारी मिलती है तो बाल विवाह कराने वालों के साथ-साथ संबंधित प्रतिष्ठान पर भी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *