Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रकरण का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
FATEPUR NEWS: थाना जहानाबाद क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय विवादों में आ गया जब डीजे की आवाज पर आपत्ति जताते हुए एक मौलाना अचानक कार्यक्रम स्थल पर पहुँच गए। माहौल खुशी का था लेकिन कुछ ही देर में तनाव में बदल गया। मौलाना ने जहाँ डीजे बंद कराने का दबाव बनाया, वहीं निकाह पढ़ा रहे हाफ़िज़ को सरेआम फटकार लगाते हुए “खैर नहीं” जैसे शब्द कहे, जिसकी स्थानीय लोगों ने कड़ी निंदा की। हाफ़िज़ से की गई यह सार्वजनिक बदसलूकी शादी में मौजूद मेहमानों को नागवार गुज़री। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने सवाल उठाए कि न तो मौलाना को डीजे बंद कराने का अधिकार था और न ही धार्मिक रस्म निभा रहे निकाहख्वाँ का अपमान करना उचित ठहराया जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद फतेहपुर पुलिस सक्रिय हुई और वरिष्ठ अधिकारियों ने थानाध्यक्ष जहानाबाद को पूरे मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौलाना ने रहनुमाई के नाम पर मर्यादाओं का उल्लंघन किया, जिससे धार्मिक परंपरा और सामाजिक सौहार्द दोनों प्रभावित हुए हैं। हालांकि हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। अब पुलिस की जांच में स्पष्ट होगा कि घटना की वास्तविक स्थितियाँ क्या थीं और किसके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी।