Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: बार काउंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के जनवरी 2026 में होने वाले चुनाव को लेकर फतेहपुर कचहरी परिसर में चुनावी हलचल तेज़ हो गई है। इसी क्रम में सदस्य पद के उम्मीदवार व पूर्व चेयरमैन, उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अधिवक्ता अजय यादव का कचहरी आगमन हुआ। उन्होंने अधिवक्ताओं से व्यापक जनसंपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा और कहा कि अधिवक्ता हित मेरे लिए सर्वोपरि है, आपकी हर समस्या पर सदैव साथ खड़ा रहूंगा। अजय यादव ने अधिवक्ता साथियों को भरोसा दिलाया कि उनके हितों की सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और अधिवक्ता सुविधाओं में सुधार उनकी प्राथमिकता रहेगी। चुनावी संवाद के दौरान कचहरी परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं ने भी उनसे अपनी समस्याएं साझा कीं। इस मौके पर सुरेश यादव एडवोकेट, विनोद यादव एडवोकेट, इंद्रजीत यादव एडवोकेट, संदीप यादव, पुष्पेंद्र यादव, अवधेश यादव, परीक्षित यादव, मनोज यादव, बृजेंद्र यादव, धीरेंद्र यादव, श्रीराम पटेल, रंजीत मौर्य, अंकित दीक्षित, रविंद्र यादव, नमिता यादव सहित कई अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।