Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो: सफल विद्यार्थियों के साथ कॉलेज प्रबंधन और शिक्षण स्टाफ
ETAWA NEWS: एएनएम,जीएनएम और बीएससी नर्सिंग के घोषित वार्षिक परिणामों में चौ.सुघर सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया।एएनएम प्रथम वर्ष की अर्पिता ने 702 (87.52%) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान जबकि रश्मि वर्मा ने 688 (86%) के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।शिवानी और प्रांजलि तिवारी ने 677 (84.62%) अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।एएनएम द्वितीय वर्ष की अंकाक्षा ने 550 (91.6%) अंक पाकर प्रथम,तनु 544 (90.6%) द्वितीय और शिवांगी ने 539 (89.83%) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।जीएनएम प्रथम वर्ष के स्नेहा 412/500 अंक के साथ प्रथम, रिया 412/500 एवं नेहा दुबे 403/500 के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय और गुनयन 400/500 के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। जीएनएम द्वितीय वर्ष में प्रथम स्थान अंजलि ने 603/600 (86%), द्वितीय स्थान मुस्कान ने 595/600 (85%) तथा तृतीय स्थान संयुक्त रूप से अमृता और यश ने 588/600 (84%) अंक प्राप्त कर हासिल किया। जीएनएम तृतीय वर्ष में प्रथम स्थान काजल ने 544/600 (90%), द्वितीय स्थान मीनू ने 538/600 (89.66%) तथा तृतीय स्थान संयुक्त रूप से दीपशिखा और कंचन ने 536/600 (89%) अंक प्राप्त कर हासिल किया। बी.एससी नर्सिंग 7वें सेमेस्टर में प्रथम स्थान अंकाक्षा पाल ने 422/500 (84.04%), द्वितीय स्थान श्रष्टी यादव ने 418/500 (83.6%) और तृतीय स्थान दिव्या कुशवाहा ने 417/500 (83.4%) अंक प्राप्त कर हासिल किया। बेहतर परीक्षा परिणामों पर संस्थान के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता कॉलेज में दी जाने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। वहीं संस्था की निदेशक डॉ. रीमा शर्मा ने कहा कि कॉलेज केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण, हॉस्पिटल अनुभव और प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, ताकि हर विद्यार्थी को भविष्य में बेहतर रोजगार प्राप्त हो सके और वे आत्मनिर्भर बनें। परिणाम घोषित होने के बाद पूरे कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी टॉपर्स के लिए कॉलेज परिवार की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।