विप्लव स्पोर्टिंग और किड्स प्रयागराज क्लब विजयी

फोटो-ईशान सिंह एवं आलोक कुमार

PRAYAGRAJ NEWS: विप्लव स्पोर्टिंग क्लब और किड्स प्रयागराज क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर एसए इंडोर कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
चक हरिहर वन झूंसी मैदान पर मंगलवार को विप्लव स्पोर्टिंग क्लब ने 25 ओवर में तीन विकेट पर 151 रन (ईशान सिंह 95 नाबाद, रुद्र गुप्ता 34, अर्णव सिंह व अर्पित एक-एक विकेट) बनाकर भानु प्रताप क्लब को 25 ओवर में 148 रन (प्रत्यूष त्रिपाठी 39, ओम जायसवाल 31, राज विश्वकर्मा 24, मृत्युंजय सिंह 3/30, ईशांत सिंह 2/29) पर समेट दिया। गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर डीएसए क्लब ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 125 रन (नमस्या सिंह व चंचल 27-27, मोहित 18, राघव मिश्रा 3/20, कीर्तिमान पांडेय 2/17, आनंद प्रताप 2/21) बनाए। जवाब में किड्स प्रयागराज क्लब ने 23.4 ओवर में 6 विकेट पर 126 रन (आलोक कुमार 81 नाबाद, मानस भारती 2/11, तनिष्क ओझा 2/31) बना लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *