Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन, एसडीएमों ने बढ़ाया मनोबल
LAKHIMPUR KHERI NEWS: 2 दिसंबर को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा किए गए शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण कार्य को लेकर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर जिले के सभी तहसीलों में सम्मान समारोह आयोजित किए गए। ग्राम-गली और घर-घर पहुंचकर मतदाता सत्यापन करने वाले इन कर्मठ बीएलओ को प्रशासन ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के सच्चे सेनानी बताया। जिले की सभी आठ विधानसभा से तीन-तीन बीएलओ को चयनित कर सम्मानित किया गया।
लखीमपुर व श्रीनगर- छह बीएलओ सम्मानित
एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह ने विधानसभा 142 लखीमपुर में बीएलओ पूनम अवस्थी (बूथ 365), बल सिंह यादव (बूथ 309) व अमित कुमार तिवारी (बूथ 380) को सम्मानित किया। इसी क्रम में एसडीएम अर्चना ओझा ने 140 श्रीनगर विधानसभा में बीएलओ श्वेता मिश्रा ( बूथ 104), सुनील कुमार (बूथ 105) तथा पदमा पांडे (बूथ 106) को शत-प्रतिशत SIR कार्य के लिए सम्मान मिला।
मोहम्मदी : तीन बीएलओ ने रखा गुणवत्ता का मानक ऊँचा
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम मोहम्मदी ने विधानसभा मोहम्मदी क्षेत्र में बूथ संख्या 125 की बीएलओ श्रीमती सोनिया, बूथ 209 के आमिर खान तथा बूथ 11 के सरनाम सिंह को उत्कृष्ट मैपिंग के लिए सर्टिफिकेट, शॉल और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
गोला, कस्ता, पलिया, धौरहरा व निघासन में अनुकरणीय प्रदर्शन पर मिला सम्मान
विधानसभा 139 गोला गोकर्णनाथ में एसडीएम गोला प्रतीक्षा ज़िले में मिसाल बने बीएलओ, सभी तहसीलों में सम्मान की गूंजत्रिपाठी ने बीएलओ सोमवारी लाल, मनीषा देवी और हसीब खां को SIR कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने पर सम्मानित किया। विधानसभा धौरहरा में एसडीएम शशिकांत मणि ने बूथ 12 के बीएलओ पवन कुमार, बूथ 159 के शैलेन्द्र कुमार और बूथ 200 के पंकज कुमार को सम्मानित किया। एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने कस्ता विधानसभा की बूथ 186 के राजेश कुमार, बूथ 200 के फिरोज अख्तर खान और बूथ 201 के अब्दुल सत्तार खां को सम्मान पत्र प्रदान किया। तहसील पलिया में बूथ 10 की बीएलओ राजमती, बूथ 29 के बीएलओ रामफूल राना और बूथ 32 की बीएलओ सावित्री राना को SIR कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने पर सम्मानित किया गया।