पुरानी रंजिश को चलते मारपीट के आरोप में चार के विरुद्ध कार्रवाई

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के संजेती गांव की एक महिला का आरोप है कि उसके विपक्षी पुरानी रंजिश के चलते उसको व उसकी बहन के साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए , पीड़िता की शिकायत पर चार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस जांच में जुट गई है ।
कोखराज थाना के सजेती गांव की रीना देवी पत्नी मुकेश ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि मंगलवार की सुबह नौ बजे के करीब पड़ोस के कुछ विपक्षी पुरानी रंजिश व शंका के चलते गाली गलौच कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे । इस मारपीट मे उसकी छोटी बहन सरीन बेसुध हो गई , पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रेम , रज्जन , सुगानी व सुनीता देवी के विरुद्ध कार्रवाई कर जांच में जुटी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *