सरकार दिव्यांग जनों के लिए संवेदनशील: धर्मराज मौर्य

सिराथू में रत्नी देवी सेवा संस्थान द्वारा दिव्यांगो को वितरण किया गया निःशुल्क ट्राई सायकिल
KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत सिराथू के वार्ड नं तीन अंबेडकर नगर स्थित रत्नी देवी सेवा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित बुधवार को दिव्यांग जनों को ट्राई सायकिल वितरण किया गया । कार्यक्रम के आयोजक सभासद प्रतिनिध व प्रदेश सहसंयोजक दिव्यांग जन हीरालाल सरोज रहे । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने निःशुल्क दो दिव्यांगो को ट्राई सायकिल व दो दिव्यांगो को कान की मशीन वितरण किया । इस दौरान धर्मराज मौर्य ने कहा कि दिव्यांगों के प्रति केंद्र व प्रदेश दोनों सरकारें संवेदनशील हैं। पहले भी शिविर लगाए जाते थे, लेकिन वह जिले पर लगते थे और नाममात्र लोगों को सुविधाएं मिल पाती थीं। बड़ी संख्या में दिव्यांग योजनाओं का लाभ पाने के लिए भटकते थे। भाजपा की सरकार बनी तो इनको विकलांग से दिव्यांग का नाम दिया गया। क्योंकि ये तरस खाने के लिए नहीं, बल्कि सम्मान पाने लायक होते हैं। सरकार ने ऐसी व्यवस्था बनाई कि इनकी सुविधाएं इनके पास तक पहुंच सके। कई बार ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को उनकी दिव्यांगता के हिसाब से उपकरण दिए गए। आज ऐसी दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दी जा रही है जो अभी तक इस सुविधा से वंचित थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने एस आई आर फॉर्म भराए जाने की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द अधिक फॉर्म भराए जाने की अपील किया । इस दौरान प्रदेश सह संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ हीरालाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नागरिकों से आह्वान किया गया कि आपकी जानकारी ऐसे कोई भी दिव्यांग मिले, जिन्हें प्रमाण पत्र सहित सरकारी की सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, उनके आवेदन लेकर विभाग के पास जमा करा दें। जिससे संबंधित को सुविधाओं को लाभ दिलाया जाए। इस मौके पर हीरालाल सरोज , उमेशचंद्र शर्मा , गौतम भट्ट , दीपक शुक्ला , बबलू श्रीवास्तव , आलोक सिंह , दीपक गुप्ता , विनय पाण्डेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *