महिला के साथ मारपीट के आरोप में चार के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के देवभीटा गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी पत्नी को पड़ोस के साथ कुछ विपक्षी मारपीट कर चोटिल कर दिया और गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे , पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है । कोखराज थाना क्षेत्र के देवभीटा निवासी सुभाष पुत्र राम संजीवन ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि सोमवार की सुबह उसकी पत्नी घर के सामने पानी लेने जा रही थी लगभग साढ़े छः बजे के करीब पड़ोस के चार विपक्षी गाली गलौच करते हुए मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस नीरज , अनीता , कुल देवी व रनिया के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *