Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में दिव्यांग बच्चों के लिए खेल-कूद और सांस्कृतिक रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भारती त्रिपाठी के निर्देशन में संपन्न हुआ। इसमें जिले के बेसिक स्कूलों और भावना विकलांग संस्थान के कुल 200 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य आरती गुप्ता ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया। प्रतियोगिताओं की शुरुआत 100 मीटर रेस से हुई। विशिष्ट अतिथि जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव नयन गिरी ने बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा और समाज की मुख्य धारा से जोड़ने पर बल दिया। कार्यक्रम में मिशन अस्पताल, हदासा कम्युनिटी हेल्थ और फिजियो संगीता कम्युनिटी रिहैबिलिटेशन के विशेषज्ञों ने भी बच्चों को प्रेरित किया। बच्चों को होम बेस्ट किट, लोबिजन किट और ब्लाइंड बच्चों के लिए विशेष किट वितरित किए गए। इस दौरान कुल 10 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 100 मीटर रेस, म्यूजिकल चेयर, सुलेख, रंग भरो, छूकर पहचानो, मेंहदी, टोकरी में गेंद भेंकना, गुब्बारे फुलाओ, फ्री शूट फुटबॉल और 30 मीटर लंगड़ी दौड़ शामिल थीं। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को प्राचार्य आरती गुप्ता और डा. राजीव नयन गिरी ने पुरस्कार वितरित किए। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार और लंच पैकेट भी दिए गए। बच्चों और अभिभावकों ने कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर जिले के समस्त विशेष शिक्षकों ने भी कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।