Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

गाजीपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
FATEHPUR NEWS: थाना गाजीपुर पुलिस ने बड़ौदा ग्रामीण बैंक के सामने एक बुजुर्ग से धोखाधड़ी कर बैग में रखी नोटों की गड्डी बदलकर 23,000 रुपये चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मामले में नामजद आरोपी रोहित सिंह पुत्र रंगपाल सिंह, निवासी ग्राम सरकी थाना गाजीपुर को पुलिस ने खेसहन पुलिया से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 23,000 रुपये और एक एंड्रॉइड मोबाइल बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार रोहित सिंह के खिलाफ वर्ष 2012 से 2025 तक 15 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से जुड़े गंभीर मामले शामिल हैं। पुलिस के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह, उप निरीक्षक हिमांशु सिंह, हेड कांस्टेबल वेदमणि ओझा एवं कांस्टेबल ललित मिश्रा मौजूद रहे हैं।