Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

DEHRADUN NEWS: प्रेस जगत में एक खुशखबरी आई है, जहां वरिष्ठ पत्रकार अरुण त्रिपाठी को प्रेस कौंसिल ऑफ इंडिया का सदस्य मनोनीत किए जाने पर नगर के पत्रकारों ने उन्हें सम्मानित किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर पत्रकारिता समुदाय ने अरुण त्रिपाठी को बधाई और शुभकामबाएं प्रेषित की। नगर में आयोजित समारोह में पूर्व प्रेस कौंसिल सदस्य अशोक नवरत्न, देवभूमि पत्रकार यूनियन (पंजी.) के महासचिव डॉ.वी.डी.शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार गुरदीप सिंह टोनी, राजकुमार छाबड़ा, सोमपाल सिंह (उत्तराखंड विज्ञापन सूचीबद्धता समिति के सदस्य), प्रिया गुलाटी सहित कई जनप्रतिनिधि और पत्रकार मौजूद रहे। उन्होंने अरुण त्रिपाठी की उपलब्धि को प्रेस जगत के लिए गर्व की बात बताया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अरुण त्रिपाठी की यह नियुक्ति पत्रकारिता में उनके समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है, जिसे सभी ने सराहा। नगर पत्रकार समुदाय ने अरुण त्रिपाठी के नए पद पर सफल कामना करते हुए आशा जताई कि वे प्रेस कौंसिल के माध्यम से पत्रकारिता के मानकों को और ऊंचा करेंगे।