Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं व नगर, ब्लॉक अध्यक्षों की मासिक बैठक कांग्रेस भवन पर जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रविप्रकाश वर्मा जी की गरिमामई उपस्थिति रही। उक्त बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद आज की मासिक बैठक का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस को मजबूत बनाना है। पार्टी की विचारधारा और निति को आमजन तक पहुंचाना भी लक्ष्य है l आगामी पंचायत चुनाव के मद्दे नजर संगठन को अभी से जिला पंचायत चुनाव के प्रत्याशी चिह्नित कर जिले की सभी सीटों पर तैयारी शुरू करनी होगी l साथ ही ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य के अधिक से अधिक प्रत्याशी लड़ाए जाने चाहिए इससे आने वाले विधान सभा चुनाव में काफी आसानी होगी। साथ ही वर्मा ने वर्तमान में चल रही SIR प्रक्रिया में भी सभी को सजग रहना होगा। अपने अपने बूथों पर नजर बनाए रखें प्रयास यही होना चाहिए कि सभी लोगों के फार्म भर कर जमा कराए।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत अभी तक मंडल कमेटियों का गठन लगभग ब्लाकों में हो चुका है जो शेष है वो अतिशीघ्र बनाए इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी साथ ही बूथ कमेटियों पर भी जोर देते हुए कहा कि जिन विधानसभाओ की बूथ कमेटियां अभी कंप्लीट नहीं है वो भी अति शीघ्र तैयार कर ले पार्टी पंचायत चुनाव को लेकर गंभीर है हम सभी को अभी से जुटना होगा।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती ने किया।
उक्त जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी उक्त बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू मिश्रा, मोहन चंद्र उप्रेती, रवि तिवारी, रईस अहमद उस्मानी, कोमल सिंह, सुशील शुक्ला, अन्नू मिश्रा, प्रेम वर्मा, गुड्डू अख्तर, तेज पाल गुप्ता, वरुण चौधरी, राजेंद्र गुप्ता, आफताब अहमद, राकेश मिश्रा मतीन शाह, रघुनंदन राजवंशी,, नन्द किशोर, लतीफ आजम, सलीम, अंकित वर्मा किरण पटेल, सरोजनी अवस्थी आदि।