असम के राज्यपाल का भाजपाइयों ने किया स्वागत अभिनंदन

PRAYAGRAJ NEWS: कई कार्यक्रमों में शिरकत करने गुरुवार को प्रयागराज पहुंचे असम के महामहिम राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य को पुष्प गुच्छ देकर व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने कार्यकर्ताओं से उनका कुशल क्षेम पूछा। राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य बमरौली एयरपोर्ट से शाम 3 बजे सर्किट हाउस पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं व लोगों से मुलाकात व अल्प विश्राम के बाद वे मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल शुक्रवार को प्रयागराज शहर में आयोजित होने वाले कुछ कार्यक्रमों शिरकत करेंगे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह, डॉ शैलेष पांडेय, अरुण पटेल, आनंद दुबे, आशीष केसरवानी, रवि केसरवानी, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, नीरज दीक्षित, शुभम सिंह, विजय पटेल, विश्वास श्रीवास्तव,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *