बैठक कर हुई मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा

KUSHINAGAR NEWS: भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने पडरौना और कुशीनगर विधानसभा के पदाधिकारीयों की अलग-अलग बैठकें कर मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की और पदाधिकारीयों को निर्वाचन आयोग के बीएलओ को सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बचे दिन हम सभी के लिए चुनौतियों से भरा है। सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से एसआईआर में लगें। एक एक बूथ की गहन समीक्षा करें, सभी का फार्म भरवाएं, साथ ही रोज रिपोर्ट भेजें, जिससे एक भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और फर्जी व घुसपैठियों का नाम मतदाता सूची में जुटे नहीं। उन्होंने कहा कि मतदान गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के शेष दिवसों में कैसे सभी की संगठनात्मक भूमिका रहनी हैं इसके लिए हम सभी को मिल कर तय करना है, सभी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। इस अवसर पर धनञ्जय मणि त्रिपाठी, राजेश राव, आद्या प्रसाद पाण्डेय, किन्नरेश चौबे, अमरजीत कुशवाहा, डॉ टी एन राव, छेदी शर्मा, अविनाश कुमार पाण्डेय, विजय तिवारी, शैलेन्द्र राय, रूपम सिंह, रुद्रप्रकाश सिंह, प्रभुनाथ मिश्र, श्रीमती सुमन एवं सुनैना, सुनील पांडेय, बबलू प्रदीप दूबे, गोपेश्वर मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *