Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KUSHINAGAR NEWS: सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे के प्रस्ताव पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा भाजपा नेता और समाजसेवी ओमप्रकाश जायसवाल को कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा की सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है।
उक्त जानकारी कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के निदेशक प्राणेश रंजन ने श्री जायसवाल को भेजे अपने पत्र में देते हुए बताया है कि भविष्य में हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक की तिथि निर्धारित होते ही आपको सूचित कर आमंत्रित किया जायेगा। श्री जायसवाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर्यटन और रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। मिले दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से की जाएगी। श्री जायसवाल के सदस्य नामित होने पर अनिल पाण्डेय, पूर्व सभासद पवन जायसवाल, प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, पप्पू राव, डाक्टर श्याम जायसवाल, विजय चौहान, महेंद्र कुशवाहा, संतोष गुप्ता सहित नगर वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है ।