यू पी सरकार में गुंडई का एक ही इलाज “लंगड़ा ऑपरेशन” 

JALAUN NEWS: राघवेन्द्र शर्मा ब्यूरो चीफ उरई (जालौन)।दिनांक 30-11-2025 को अनुज निवासी मोहल्ला तुफैलपूर्वा इन्द्रानगर कोतवाली उरई अपने साथियों के साथ बैठे थे तभी सत्तु उर्फ सतेन्द्र,  विक्रम राजपूत निवासी धरगुवां, गोलू निवासी जोराखेरा थाना आटा ने अनुज के साथ वाद विवाद के दौरान मारपीट करते हुये तमंचा से जान से मारने की नियत फायर कर दिया। जिसमें अनुज को गोली लग गयी थी। प्रकरण में वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली उऱई में मु0अ0सं0 695/25 धारा बनाम 1. सतेन्द्र उर्फ सत्तु पुत्र अज्ञात निवासी बम्हौरी कला थाना आटा जिला जालौन 2 .गोलू राजपूत  निवासी जोरा खेरा थाना आटा 3. विक्रम राजपूत निवासी धरगुवां कोतवाली उरई 4 .गौरव राजपूत निवासी धरगुंवा कोतवाली उरई जिला जालौन के विरु्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुये अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु 03 टीमों का गठन किया गया था, कोतवाली उरई पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम अभियुक्तगण की धरपकड़ हेतु लगातार दविस दी जा रही थी तभी जरिये मुखविर सूचना मिली कि सतेन्द्र उर्फ सत्तू अपने साथी गोलू के साथ करमेर रोड से उऱई की ओर आ रहा है जिस पर पुलिस बल द्वारा चेकिंग लगाकर अभियुक्तगण को रोकने का प्रयास किया गया, उक्त अभियुक्तगण द्वारा द्वारा भागने का प्रयास करते हुये पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से कई राउण्ड फायरिंग किया गया, जिसमे पुलिस टीम बाल-बाल बची तथा आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी नियंत्रित फ़ायरिंग की गई जिसमें दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल हुये ।  पूछताछ में घायल अभियुक्तगण में से एक ने अपना नाम सतेन्द्र उर्फ सत्तू पुत्र रमेश निवासी बम्हौरी कला थाना आटा जिला जालौन तथा दूसरे ने अपना नाम राघवेन्द्र उर्फ गोलू राजपूत पुत्र उत्तम सिंह निवासी जोरा खेरा थाना आटा बताया है । घायल अभियुक्तगण उपरोक्त को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुये तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है । उक्त पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1- सतेन्द्र उर्फ सत्तू पुत्र रमेश निवासी बम्हौरी कला थाना आटा जिला जालौन *(थाना आटा जनपद जालौन का हिस्ट्रीशीटर है )*
2-राघवेन्द्र उर्फ गोलू राजपूत पुत्र उत्तम सिंह निवासी जोरा खेरा थाना आटा बताया है ।
बरामदगी का विवरण
1- 02 अदद तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, 02 अदद जिन्दा कारतूस, एक अदद मोटरसाईकिल 2- एचएफ डीलक्स ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *