Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पीड़िता ने एसपी को ज्ञापन देकर लगाई न्याय की गुहार
JALAUN NEWS: नगर के नया पटेलनगर बैंक कॉलोनी में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर हुई चोरी के मामले में पीड़िता ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक जालौन को ज्ञापन देकर चोरों को पकड़े जाने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी कराने की मांग की है। नया पटेलनगर निवासी राजेश्वरी पत्नी स्व. रघुनाथ सिंह ने बताया कि 7 नवंबर को वह अपने बेटे के पास फतेहपुर गई थीं। इसी दौरान 11 नवंबर की शाम चोरों ने घर का ताला तोड़कर भीतर घुसकर अलमारी में रखे सोने–चांदी के गहने और करीब 60 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़िता 12 नवंबर को वापस लौटीं तो घर का ताला टूटा मिला और सामान अस्त–व्यस्त पड़ा था। कीमती जेवरात व नकदी गायब देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। 14 नवंबर को उन्होंने कोतवाली में लिखित तहरीर भी दी थी, और अब कार्यवाही न होने से आहत होकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा चोरी की बरामदगी की मांग की है।