Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

वीडियो से आरोपितों की पहचान कर जेल भेजा, अन्य की तलाश जारी
JALAUN NEWS: शहर के विजय विक्रम रिसोर्ट में रविवार की रात डीजे पर गाना बज रहा था तो बारात में शामिल महिलाएं व युवतियां वहां डांस करने लगीं। इस दौरान दूल्हे का दोस्त सर्वेश पाल निवासी दौलतपुरा अपने 20 साथियों के साथ डीजे पर पहुंचा और नशे में गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध किया तो उसने लाठी डंडे, बेल्ट, हाकी से जमकर मारपीट की थी। मारपीट में विशाल, दूल्हे की बुआ माया, राखी, बिन्नी, शेजल, प्रद्युम्न, सिद्धार्थ, संदीप घायल हो गए थे। राखी वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने सर्वेश पाल समेत 20 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने वीडियो से पहचान कराकर तीन आरोपितों को मंगलवार की रात को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें सर्वेश पाल पुत्र शिवदत्त पाल निवासी दौलतपुर, प्रसून पुत्र शैलेंद्र सिंह निवासी राजेंद्र नगर, प्रदीप पुत्र मातादीन निवासी तुलसी नगर थे। जिनको पुलिस ने मुकदमा में नाम बढ़ाते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार ने बताया कि वीडियो से सभी मारपीट करने वालों की पहचान कराकर जेल भेजा जाएगा।