राजकीय हाईस्कूल बम्हरौली में हुआ कैरियर मार्गदर्शन मेला का आयोजन

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू के राजकीय हाईस्कूल बम्हरौली  में गुरुवार को कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के अन्तर्गत कैरियर मेले का आयोजन किया गया। कैरियर मार्गदर्शन के लिए  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर के तकनीकी विशेषज्ञ  अनुदेशक  विवेक तिवारी ने  छात्र छात्राओं को कैरियर के संबंध में उपलब्ध विभिन्न अवसरों पाठ्‌यक्रमों व  व्यवसाय चयन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान किया। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी कैरियर चपन के संबंध में छात्र छात्राओं को -विभिन्न विषयों व पाठ्‌यक्रमों के संबंध में अवगत कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य  ज्ञानेश्वर प्रसाद ओझा ने कैरियर मार्गदर्शन की -आवश्यकता और उपयोगिता से छात्र/छात्राओं को परिचित कराया । कार्यक्रम में  शिक्षक बृजेश कुमार,मनीष कुमार, संदीप यादव व नोडल शिक्षक कमल किशोर पाल  उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनीष कुमार  ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *