बकेवर में उद्योग व्यापार मण्डल का सदस्यता अभियान जारी, 64 व्यापारियों ने लिया सदस्यता

FATEHPUR NEWS: उद्योग व्यापार मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के निर्देशन में जनपद की समस्त इकाइयों का सदस्यता अभियान जारी है। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा और जिला महामंत्री विनोद साहू के नेतृत्व में बकेवर व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुरेश दीक्षित की अगुवाई में कस्बा बकेवर में द्वितीय चरण का सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान 64 व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया कि जनपद की सभी तहसीलों, कस्बों, ग्रामों और उपग्रामों में संगठन द्वारा इकाइयां बनाई जा रही हैं। बकेवर व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुरेश दीक्षित ने कहा कि बकेवर के आसपास के सभी उपग्रामों में संगठन की इकाइयां बनाई जाएंगी। महामंत्री अखिलेस साहू ने बताया कि विभिन्न चरणों में सदस्यता अभियान चलाकर 500 व्यापारियों को संगठन का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, जिला महामंत्री विनोद साहू, बकेवर व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुरेश दीक्षित, महामंत्री अखिलेस साहू, सर्वेश पटेल, दिनेश तिवारी, राजेश अवस्थी, राज तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे और अभियान में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *