Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: थाना थरियांव क्षेत्र की प्रिया देवी पत्नी रामबरन ने जिलाधिकारी को शिकायत दी है कि उनके ग्राम रामपुर थरियॉव, परगना हसवा में स्थित खेत (गाटा संख्या 5178 और 5310) पर कुछ लोग जबरन कब्जा कर धान और गेहूँ की बुआई कर चुके हैं। पीड़िता के अनुसार, चार माह पहले उपजिलाधिकारी न्यायिक अदालत के आदेश पर उनके खेत का सीमांकन और पत्थरगढ़ी कराई गई थी। इसके बावजूद लल्लूराम, रामसिह, महेन्द्र और संदीप ने खेत जोतकर फसल लगा दी। थाना दिवस में नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल और पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रतिपक्षियों को किसी भी कार्य से रोकने का प्रयास किया था। इसके बावजूद उन्होंने एक सप्ताह पूर्व फिर से खेत जोतकर गेहूँ की बुआई कर दी। प्रिया देवी ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्रीय कानूनगो तिलकदत्त ने कब्जा दिलाने के नाम पर छह माह पहले 60 हजार रुपये लिए, जो अब तक वापस नहीं किए गए। उनका कहना है कि नायब तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेयी के संरक्षण के चलते दबंग प्रतिपक्षी कोई बात मानने को तैयार नहीं हैं। पीड़िता ने थाना थरियांव में एफआईआर दर्ज कर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।