Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

एसडीएम सदर ने बीएलओ सुपरवाइजरों को मैपिंग के आसान तरीके बताए गए
MIRZAPUR NEWS: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और जिलाधिकारी मिर्जापुर के आदेश पर 396 मिर्जापुर एसी और 397 मझवां एसी में बीएलओ और बीएलए की बूथ स्तरीय बैठक 05.12.2025 और 06.12.2025 को होगी। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार आईएएस और सीडीओ विशाल कुमार आईएएस के निर्देशन में एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने ब्लॉक सिटी के हुरुवा और देवरी स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन मतदान केंद्रों पर भ्रमण कर ईसीआई द्वारा चल रहे एसआईआर-2025 में बीएलओ सुपरवाइजरों के कार्यों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और सीडीओ विशाल कुमार ने 2003 की मतदाता सूची से 2025 की मतदाता सूची में स्वयं और अपने सगे संबंधियों को बीएलओ ऐप में आसान तरीके से मैपिंग करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने बीएलओ सुपरवाइजरों को मैपिंग के आसान तरीके बताए और स्वयं अपने सामने मैपिंग का कार्य कराया। उन्होंने सभी बीएलओ को कार्य तेजी से करने की हिदायत दी.एसडीएम सदर के निरीक्षण से बीएलओ सुपरवाइजरों में हड़कंप मच गया है। एसडीएम सदर ने अवगत कराया कि एसआईआर में किसी भी प्रकार की उदासीनता अक्षम्य मानी जाएगी। उन्होंने कई बीएलओ और सुपरवाइजरों को अब तक नोटिस जारी किया है। ज्यादातर बीएलओ और सुपरवाइजरों ने कार्रवाई से बचने के लिए अन्य कर्मचारियों के सहयोग से दिन-रात लगकर अपनी प्रगति बढ़ा ली है।