Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: सदर कोतवाली जेल चौकी क्षेत्र के मोहल्ला नौरंगाबाद कब्रिस्तान के पास एक तालाब में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक का शव मिला। शव जलकुंभी के बीच फंसा हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान नौरंगाबाद निवासी 35 वर्षीय टिंकू उर्फ मुनीश अली खान के रूप में हुई है। वह रघुनाथ हॉस्पिटल के पास टायर पंचर जोड़ने की दुकान चलाता था। उसके पिता का नाम यूनुस खान है। जानकारी के अनुसार, टिंकू की दो शादियां हुई थीं और दोनों पत्नियों का निधन हो चुका है। उसकी पहली पत्नी जाहिदा खान से एक बेटा और दो बेटियां हैं, जबकि दूसरी पत्नी अंन्सरी से चार वर्षीय बेटा अरमान है।परिजनों ने बताया कि टिंकू 1 दिसंबर की सुबह करीब 3 बजे घर से निकले थे और उसके बाद वापस नहीं लौटे। उनकी गुमशुदगी सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। गुरुवार सुबह शव मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मृतक की बहन नसरीन ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से गहन जांच की मांग की है।सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि तालाब में शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।घटना के पीछे की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी.