Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SONBHADRA NEWS: घोरावल नगर के शिव मंदिर धर्मशाला प्रांगण में आयोजित 9 दिवसीय श्रीमद्भागवत प्रेम भक्ति ज्ञानयज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार शाम श्री ब्रजरसदास जी ने श्रीमद्भागवत कथा सुनने और सुनाने का महत्व बताते हुए श्रीकृष्ण की लीलाओं का बड़ा ही गहन और मार्मिक विश्लेषण किया। भक्तों द्वारा व्यास पीठ की पूजा और आरती के बाद मथुरा वृंदावन से आए श्री ब्रजरसदास जी महाराज ने प्रभु की लीलाओं का वर्णन एवम् विश्लेषण करते हुए कहा कि यह महाग्रंथ जीवात्मा को सदमार्ग पर ले जाता है। श्रीमद्भागवत कथा मृत्यु को महोत्सव बना देता है। उन्होंने राजा परीक्षित को मिले श्राप श्रीमद्भागवत में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य का संगम है उन्होंने गोकर्ण और धुंधकारी की कथा सुनते हुए बताया कि भागवत कथा से धुंधकारी को प्रेत योनि से मुक्ति मिली और साथ ही उसके कुल वंश का भी कल्याण हुआ। श्रीमद्भागवत कथा सुनने वाले और सुनाने वाले दोनों ही पुण्य के भाग होते हैं।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, व्यापार मंडल अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार, रमेश पांडेय, उदितलाल अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, राजकुमार बाबा, अशोक मिश्रा, वीरेंद्र मोदनवाल, अनिल कुमार उमर इत्यादि मौजूद रहे।