मड़िहान विधायक ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का किया निरीक्षण

MIRZAPUR NEWS: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का भ्रमण किया। एसआईआर फॉर्म भरवाने के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। विधायक ने मंडल राजगढ़ के बूथ संख्या 145, 146, 147 भावां, डड़िया, रामपुर33 का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने बीएलओ एवं बीएलए के साथ बैठकर मतदाता सूची अद्यतन कार्य की जानकारी ली। बीएलओ ने बताया कि इन सभी बूथों पर लगभग 99% कार्य पूरा हो चुका है। इस मौके पर विधायक रमाशंकर पटेल ने घंटों तक स्वयं मौजूद रहकर लोगों के एसआईआर फॉर्म भरवाए और मौजूद लोगों से अपील की कि जो मतदाता अभी तक अपना एसआईआर फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे शीघ्रता से फॉर्म भरवाकर मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर बीएलओ राजकुमार सिंह, हृदय नरायन सिंह, राकेश कुमार सिंह, बीएलए जितेंद्र कुमार सिंह, जीऊत राम, चंद्रशेखर सिंह, शिवचंद्र केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *