Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: सगरा सुंदरपुर स्थित चिल्डेªन पैराडाइज स्कूल व रामकृपाल मिश्र इंटरमीडिएट कॉलेज द्वारा आयोजित चार दिवसीय खेल महोत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ। खेल महोत्सव के समापन दिवस पर कबड्डी के फाइनल मुकाबले में शोएब खान की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। वही वॉलीबॉल मैच में शिवांश मिश्रा की टीम विजयी घोषित हुई। हैंकी स्नैचिंग बालिका वर्ग में कक्षा बारह की छात्राओं को जीत का खिताब हासिल हुआ। खो खो खेल में जान्हवी की टीम फाइनल विजेता रही। दंगल मुकाबले में मो0 समीर और सत्यम गुप्ता फाइनल मुकाबले में बराबरी पर रहेे। कबड्डी बालिका वर्ग में कक्षा दस की छात्राओ ने कक्षा ग्यारह की छात्राओं को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। खेल महोत्सव के समापन पर राणा सूबेदार सिंह चौहान तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास मिश्र ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संयोजन उप प्रधानाचार्य धु्रव नारायण मिश्र ने किया। रेफरी की भूमिका रोहित यादव और सूर्यभान वर्मा ने किया। विद्यालय के प्रबंधक आदर्श मिश्र ने सभी खिलाड़ियों को सम्मान पत्र प्रदान कर हौसला आफजाई की। इस मौके पर शिव नारायण गुप्ता, शमसाद अहमद, शेखर शुक्ला, संजू त्रिपाठी, दिव्या त्रिपाठी, स्वच्छता त्रिपाठी, निषाद, फातिमा, श्रद्धा सिंह, श्रद्धा द्विवेदी, तरन्नुम बानो, पारूल शुक्ला आदि रहे।