Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: किशोरी के अपहरण को लेकर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के एक गांव के पीड़ित मनोज कुमार सरोज पुत्र बम्बा प्रसाद सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती तीस नंवबर की रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी तेरह वर्षीया पुत्री को महेशगंज थाना क्षेत्र के बसन का पुरवा गांव निवासी आरोपी कृष्णा यादव पुत्र मुन्ना लाल यादव बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।