किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में युवक के विरुद्ध केस

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी नौ दिन पहले घर से लापता हो गई , काफी खोजबीन के बाद किशोरी की मां ने सुल्तानपुर घोष थाना के एक युवक के विरुद्ध किशोरी को भगा ले जाने व धमकी के आरोप में केस दर्ज कराया है ।
कोखराज थाना के एक गांव की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 26 नवम्बर की सुबह घर से शौच के लिए निकली थी जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी तो खोजबीन के दौरान पता चला कि सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक उसकी पुत्री को भगा ले गया है , जिसके बाद पीड़िता युवक के घर पहुंची तो उसे धमकी देकर भगा दिया गया । जिसके बाद पीड़िता कार्यवाही हेतु थाने गई जहां सुनवाई न होने पर एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की , एसपी के आदेश पर कोखराज पुलिस ने सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के घोसी का पुरवा निवासी महावीर पुत्र यमुना प्रसाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *