अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलेट सवार की मौत, केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: मझंनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोर्रा स्थित आरटीओ कार्यालय के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया , जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई , युवक की मौत की खबर पर मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
मंझनपुर कोतवाली के बिजलीपुर निवासी नाजिम खान पुत्र कासिम खां ने बुधवार की शाम बुलेट बाइक से मंझनपुर से अपने घर बिजलीपुर वापस लौट रहा था । जैसे ही नाजिम आर०टी०ओ० कार्यालय के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने बुलेट में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे नाजिम बुलेट सहित गिर गया और सर पर गम्भीर चोट आ गई ,आस पास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे मो कौनेन पुत्र कासिम खां ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले गये । नाज़ुक हालत देखकर जिला अस्पताल से रेफर कराकर मंझनपुर के एक निजी अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने रेफर कर दिया , वही प्रयागराज ले जाते समय कादीपुर के पास युवक की एम्बुलेन्स में ही मौत हो गयी है। सूचना पर पहुंची मंझनपुर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *