अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा पलटा, तीन घायल

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के टिकरी के रहने वाले कुछ मजदूर गुरुवार की शाम कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दारानगर में एक शादी समारोह में डी जे बजाने के लिए गए थे वहां से वह शुक्रवार की सुबह लगभग 2:30 बजे ई रिक्शा से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनका ई रिक्शा कोखराज थाना क्षेत्र के केसौवापुर गांव के पास पहुंचा की कानपुर से प्रयागराज की तरफ जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से रिक्शा में टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद ई रिक्शा पलट गया और उसमें बैठे अंशु कुमार 16 वर्ष पुत्र अजय कुमार, राजू कुमार 15 वर्ष पुत्र दुबेलाल, चिंटू पटेल 20 वर्ष निवासी टिकरी भरवारी घायल हो गए। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे शहजादपुर चौकी प्रभारी गणेश कुमार ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू इलाज के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *