Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: महर्षि कॉलेज ऑफ फार्मेसी चित्रवंशम समूह में शुक्रवार को फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रखर श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उनके साथ महाविद्यालय के महाप्रबंधक समर अब्बास तथा प्रधानाचार्य डॉ. मयंक श्रीवास्तव ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम में शिक्षकों मनीष केशरवानी, पूर्णेंद्र गुप्ता, नागेंद्र कुमार त्रिपाठी, अनुराग सिंह, अन्तिमा शुक्ला, पारस सिंह, गुलाम हुसैन नियाज़ी, मनीष चौहान, शशांक यादव तथा साक्षी केशरवानी मौजूद रहे । नवागत विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। हास्य प्रस्तुति में गौरव मिश्रा, गीत प्रस्तुति में कृष्णा पांडे, नृत्य में स्वाति, तथा आकर्षक परिधान प्रदर्शन में अनुज डी. फार्मेसी और शुभांशी बी. फार्मेसी ने दर्शकों से खूब सराहना प्राप्त की।कार्यक्रम के समापन पर फ्रेशर ऑफ द ईयर का चयन किया गया बी. फार्मेसी से शिवम सिंह यादव को श्री फ्रेशर तथा स्वाती पांडे को कुमारी फ्रेशर चुना गया।डी. फार्मेसी से गौरव मिश्रा को श्री फ्रेशर एवं अमृता पाल को कुमारी फ्रेशर घोषित किया गया।यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और नए विद्यार्थियों के कॉलेज जीवन की एक यादगार शुरुआत का साक्षी बना। छात्रों ने कहा कि ऐसा आयोजन उन्हें कॉलेज परिवार से जोड़ने का काम करता है और आगे की यात्रा को प्रेरणा प्रदान करता है।