Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: पूर्णिमा के अवसर पर ओमघाट में गंगा बचाओ सेवा समिति द्वारा गंगा आरती का आयोजन किया गया। आरती से पूर्व समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने घाट की सफाई करते हुए स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरण सिंपल के नेतृत्व में आयोजित आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दीपदान किया और मां गंगा से सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा के भिटौरा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि मां गंगा को अविरल और निर्मल बनाए रखें। गंगा नदी को गंदा न करें और जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहें। कार्यक्रम के अंत में डीपीओ ज्ञान तिवारी ने श्रद्धालुओं को स्वच्छता बनाए रखने, गंगा में कूड़ा न डालने और गंगा घाट की सफाई में सहयोग देने का संकल्प दिलाया। गंगा तट पर दीपों की झिलमिलाहट और वैदिक मंत्रोच्चारण से माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के डॉ. आर.पी. दीक्षित, गिरधारी लाल गुप्ता, जितेंद्र सिंह, लक्ष्मी सिंह, उर्मिला तिवारी, प्रतिभा यादव, पुष्पा गुप्ता, प्रांशु रस्तोगी, विवेक दुबे, अंश तिवारी, माधव दीक्षित, अहम शर्मा, सुमित दीक्षित, शिवम मिश्रा एवं आर्यन मिश्रा सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे।