अक्षय जन सेवा समिति ने निःशुल्क मेहंदी क्लास का किया शुभारंभ

JHANSI NEWS: अक्षय जन सेवा समिति के तत्वावधान में आर्यन मेकअप अकैडमी में शुक्रवार से एक महीने की निःशुल्क मेहंदी क्लास का शुभारंभ किया गया। महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में समिति की यह पहल सराहनीय कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष श्रीमती सविता पचौरी ने की, जबकि आयोजन में संजीव कुमार विश्वकर्मा का विशेष सहयोग रहा। मेहंदी प्रशिक्षण आर्टिस्ट हेमंत कुशवाहा द्वारा प्रदान किया जा रहा है। अध्यक्ष सविता पचौरी ने बताया कि यह प्रशिक्षण राधिका मंडप के पीछे, ग्वालियर रोड, झाँसी स्थित आर्यन मेकअप अकैडमी में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं से इस निःशुल्क क्लास का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि जो महिलाएँ आगे भी मेहंदी सीखना चाहती हैं संस्था से संपर्क कर सकती है. कार्यक्रम के दौरान मोहन सिंह डंगोर, पूनम अवस्थी,नीलू कौशल, रिंकी कुशवाहा, इंजी मयंक श्रीवास्तव व क्षेत्र की कई महिलाएँ एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। आभार मनोज पाठक ने व्यक्त किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *