Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम विकास अधिकारियों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने 10 सूत्री मांग पत्र उच्च अधिकारियों को भेजा है। पंचायती अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के पदाधिकारीगण सौरभ प्रकाश सिंह, मोहित मिश्रा ,धीरज राणा, राहुल राज, रोली शुक्ला, महिमा गुप्ता सौरभ चौधरी समेत सभी ग्राम विकास अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मुख्य सचिव पंचायती राज, प्रमुख सचिव ग्राम विकास, आयुक्त ग्राम विकास और निदेशक पंचायती राज को मांग पत्र भेजा है जिसमें उन्होंने शान द्वारा निर्धारित कार्य में प्रणाली प्रबंधन आवारा पशु को पकड़वाने समय तमाम कार्यों में लगाए जाने और कई ग्राम सभाओं का कार्यभार दिए जाने से कार्य अधिकता होने के चलते ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की मांग कर रहे हैं धरना स्थल पर बैठकर प्रदर्शन करने से तमाम विकास कार्य अवरुद्ध हो रहे हैं जिसके चलते लोग खासे परेशान हैं।