Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

आज विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगे प्रमोद तिवारी
PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी आज रविवार को रामपुरखास के एक दिवसीय दौरे पर आयेंगे। सांसद प्रमोद तिवारी दोपहर बारह बजे भागवतदत्त महाविद्यालय अझारा में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद अपरान्ह दो बजे क्षेत्रीय विधायक व नेता कांग्रेस विधानमण्डल दल आराधना मिश्रा मोना के लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे एवं कार्यकर्ताआंे से मुलाकात भी करेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने जारी विज्ञप्ति के जरिए दी है।