Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देशानुसार जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसी क्रम में तहसील मछलीशहर के सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी ने उपस्थित जनसमुदाय की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय देना है, इसलिए किसी भी मामले में लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।जनसुनवाई के दौरान राजस्व से संबंधित विवाद, भूमि माप-जोख, पैमाइश, पथरगड्डी, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा अन्य विभागीय मुद्दों से जुड़ी अनेक शिकायतें दर्ज की गईं। अधिकारियों ने कई प्रार्थना पत्रों का समाधान मौके पर ही कर दिया, जिससे लोगों में संतोष का भाव दिखाई दिया। समाधान दिवस के दौरान शिकायतकर्ताओं ने अधिकारियों की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना भी की। इधर जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि इन्यूमरेशन अवधि 11 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है, ऐसे में जो लोग अभी तक अपना गणना प्रपत्र नहीं भर पाए हैं, वे अवश्य अपने क्षेत्र के बीएलओ को प्रपत्र उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जनता और प्रशासन के बीच संवाद को सशक्त बनाने में कारगर साबित हुआ। अधिकारियों द्वारा किए गए त्वरित निस्तारण ने कार्यक्रम की उपयोगिता और प्रभावशीलता को और मजबूती प्रदान की।