मीरजापुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हुआ जोरदार स्वागत

MIRZAPUR NEWS: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का शनिवार को मीरजापुर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अष्टभुजा में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लिया। बैठक में प्रमुख रूप से विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मझवां सूचिस्मिता मौर्य, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह, विधायक घोरावल अनिल मौर्य, पिछड़ा वर्ग से सोहन श्रीमाली, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *