डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

बाबासाहेब की दूरदृष्टी आज भी राष्ट्र निर्माण का पथ आलोकित करती है: संजय गुप्ता
PRAYAGRAJ NEWS: भारतीय संविधान के महान शिल्पकार, ‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ अम्बेडकर के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि समता, न्याय और सामाजिक सशक्तिकरण पर आधारित बाबासाहेब की दूर दृष्टि आज भी राष्ट्र-निर्माण का पथ आलोकित करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में निर्मित पंचतीर्थ, बाबासाहेब के विचारों, संघर्षों और आदर्शों को सच्चा सम्मान है। उनके विचार हमें समानता, न्याय और सामाजिक समरसता की दिशा में दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।बाबा साहब का जीवन दर्शन हमें एक नई प्रेरणा देता है और डबल इंजन की सरकार उन प्रेरणाओं से प्रेरित होकर समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने में, भारत के संविधान के गौरव को पुनर्स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयत्नशील होकर कार्य कर रही है। इस दौरान प्रभा शंकर पाण्डेय, राघवेंद्र कुशवाहा, कुंज बिहारी मिश्रा, विवेक अग्रवाल, राजन शुक्ला, रामलोचन साहू, प्रमोद मोदी, राजेश गोंड ,रवि केसरवानी, राजेश पटेल, रामजी शुक्ला, शोभिता श्रीवास्तव, सचिन जायसवाल, अरुण पटेल, मयंक दुबे, मोहित गुप्ता, विजय पटेल, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, दीप द्विवेदी, पवन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *