6 दिसंबर हिंदू समाज के गौरव का दिन:अनामिका चौधरीप्रातः

PRAYAGRAJ NEWS: हिंदू नेता पवन श्रीवास्तव की अगुवाई में कटघर स्थित समया देवी मंदिर में अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तोड़कर विदेशी आक्रांता बाबर ने  अपने उसे तोड़कर जिस ढांचे का निर्माण किया था  उसे ढांचे को हिंदू धर्म के मानने वालों  ने बिना किसी अस्त्र-शास्त्र के लिए मिट्टी में मिला दिया था जिस से हिंदू समाज को अपने आराध्य भगवान श्री राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण का पूर्ण होने की किरण देखने लगी थी l आज विजय उत्सव के रूप में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया जिसमें घंटा घड़ियाल शंख बजाकर जोरदार आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित कर उसे दिन की याद को  ताजा करते हुए जश्न मनाया गया। उक्त अवसर पर अपने ओजस्वी उद्बोधन में भाजपाप्रदेश मंत्री पूर्व उपमहापौर अनामिका चौधरी ने कहा कि 6 दिसंबर हिंदू समाज के लिए सदैव गौरव का दिन रहेगा हर हिंदू आज के दिन अपने को गौरवान्वित महसूस करता है‌। हिंदू नेता पवन श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबर एक विदेशी आक्रांता था उसके नाम पर धार्मिक स्थल बनाना संभव ही नहीं है यह नया भारत है और इसकी नई सोच है। उन्होंने आगे कहा कि भारत माता के मस्तक पर लगा कलंक जो बाबरी के नाम से जाना जाता था उसे हिंदू तरुणाई ने ढहा दिया था। योगी सत्यम महाराज के आचार्यत्व मैं विधि विधान से भगवान श्री राम जी का पूजन अर्चन कर भव्य आरती हुई। उक्त अवसर पर पार्षद नीरज गुप्ता, अनुराग संत, अमित, आलोक पांडे, सुनील निषाद, विनोद सोनकर, विष्णु पांडे, अजय निषाद, रितेश केसरवानी, राजू माली, मल्टी केसरवानी आदि उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *