हनुमान मंदिर के सामने फैलाते है गंदगी

KAUSHAMBI NEWS: नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर दो राजा सुहेलदेव में दाताराम सरोज के घर के सामने हनुमान जी का मंदिर बना हुआ है। दाताराम ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही कुछ लोग मंदिर के सामने गंदगी फैलाते है। उनके द्वारा मंदिर के सामने ही अपने भैंसे और सूअर को छोड़ देते है जिससे ये जानवर वहां पर गंदगी फैला देते है l इस कारण मंदिर में आने जाने वाले भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि किसी ने उनसे ऐसा करने से मना किया तो उससे ये लोग लड़ाई झगड़ा करने पर आमादा हो जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *