महिला ने जेठ पर छेड़खानी व जेवर छीनने का आरोप

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि उसका जेठ चार दिन पहले उसके साथ छेड़खानी कर जेवर छीनकर धमकी देने लगे , पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शनिवार को सिराथू में आयोजित समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि वह दो दिसंबर को रिश्तेदारों के साथ भैरम बाबा मंदिर दर्शन के लिए गई थी , पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसका जेठ व जेठानी गाली गलौच कर मारपीट करने लगे , किसी तरह बचकर निकली तो उसका जेठ छेड़खानी कर मंगलसूत्र छीनकर जान से मारने की धमकी देने लगा । पीड़िता की शिकायत पर अधिकारियों ने थानाध्यक्ष सैनी को जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *