निमंत्रण से वापस लौट रहे प्राइवेट शिक्षक पर जानलेवा हमला, दो नामजद सहित दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के निदूरा गांव का रहने वाला एक प्राइवेट शिक्षक अपने पुत्र के साथ निमंत्रण खाने गया था , शिक्षक का आरोप है कि रास्ते में चार लोग उसे रोककर जानलेवा हमला करते हुए भाग गए , पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है । सैनी कोतवाली के निदूरा गांव निवासी मुलायम सिंह पटेल पुत्र स्व रुद्रपाल सिंह ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह एक विद्यालय में प्राइवेट शिक्षक है । मुलायम सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात अतः बजे के करीब अपने दस वर्षीय पुत्र शिवम के साथ चौरा गांव स्थित एक गेस्ट हाउस से निमंत्रण खाकर वापस घर लौट रहा था , जैसे ही वह चौरा रोड के पास पहुंचा तभी चार लोग रास्ते में उसे रोककर सरिया आदि से जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया , शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर चारों लोग मौके से फरार हो गए , पीड़ित की शिकायत पर थुलगुला का मजरा बलजोर की अड़ार निवासी अजय कुमार, गौसपुर नवावा का मजरा चौरासी निवासी अल्ली पुत्र सुखदेव सहित दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *